{"_id":"5d0402018ebc3e6b5c2d396e","slug":"15605437343-vikas-nagar-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर लगाने के दूसरे दिन ही खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर लगाने के दूसरे दिन ही खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
साहिया। विकासखंड कालसी के इछला और फटेऊ गांवों में बिजली की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए ऊर्जा निगम ने तीन दिन पूर्व ही नया ट्रांसफार्मर लगाया था, जो एक दिन में ही खराब हो गया। इससे पिछले दो दिन से गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को अंधेरे में गुजर बसर करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम ने पुराना ट्रांसफार्मर गांव में लगाया, जो पहले से ही खराब था। ग्रामीण चतर सिंह चौहान, गंभीर सिंह, राजेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, अमर सिंह ने बताया कि इछला और फटेऊ में पिछले कई वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। साथ ही अक्सर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाती थी, जिससे कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति ठप रहती भी। ग्रामीणों को कई बार मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांवों में जाना पड़ता था। बिजली आपूर्ति सुचारु करने और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम से गुहार लगाई गई। इस पर निगम ने तीन दिन पूर्व गांव में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया, लेकिन ट्रांसफार्मर एक ही दिन में खराब हो गया। इससे पिछले दो दिनों से दोनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम ने पुराना ट्रांसफार्मर गांव में लगाया, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। उधर, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता प्रताप सिंह ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर की डिमांड भेज दी गई है। शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।