{"_id":"5d0401f78ebc3e6b5c2d396b","slug":"156054372514-vikas-nagar-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों को बनाया जाएगा सुविधा संपन्न : मुन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों को बनाया जाएगा सुविधा संपन्न : मुन्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में 1.98 करोड़ रुपये की लागत से बने सीसी टाइल्स मार्गों का विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शुक्रवार को लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि प्रत्येक बस्ती में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि हरबर्टपुर और विकासनगर निकायों को प्रदेश के सबसे विकसित निकायों की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इसके लिए दोनों ही निकायों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही निकायों को सुविधा संपन्न भी बनाया जाएगा। विधायक ने कहा कि सरकार खासकर सड़कों के निर्माण की ओर ध्यान दे रही है। प्रदेश सरकार विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बना रही है। अब तक के कार्यकाल में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और यातायात सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया है। बताया कि अगले विधानसभा चुनाव से पूर्व विकासनगर विधान सभा की सभी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी। लोगों ने विधायक से बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति कराने की मांग की।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी एलम दास, अवर अभियंता गुलाब सिंह पंवार, सभासद राजेंद्र प्रसाद पटेल, मेघश्याम शर्मा, अखिल गोयल, नीरज थापा, सुबीर दास, ऊषा भट्ट, पम्मी देवी, गुलिस्ता आदि मौजूद रहे।