{"_id":"5d0400478ebc3e5a1860eac0","slug":"15605432924-dehradun-news134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा क्रिकेट कोचिंग कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा क्रिकेट कोचिंग कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शुरू होगा क्रिकेट कोचिंग कैंप
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। क्रिकेट प्रेमियों के लिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट कोचिंग कैंप शनिवार से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए बीसीसीआई प्रशिक्षकों के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दून पहुंच चुके हैं।
कैंप के संबंध में शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसोसिएशन के निदेशक यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि 15 जून से 28 जून तक चलने वाले राज्य स्तरीय क्रिकेट कोचिंग कैंप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षकों की ओर से युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
चौहान ने बताया कि कैंप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र सिंह हंस, शशिकांत खांडेकर, केके शर्मा, हॉलैंड अंडर-19 टीम के पूर्व कोच अशोक घिल्डियाल, बीसीसीआई कोच और रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी गिरीश सिंह, लेबल दो एनआईएस कोच व द्रोणाचार्य अवार्डी लियाकत अली खान के साथ ही पूर्व रणजी खिलाड़ी पी कृष्ण कुमार कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। यूसीए सचिव दिव्य नौटियाल ने बताया कि कोचिंग कैंप रेंजर्स ग्राउंड में शाम तीन बजे से शुरू होगा। इस मौके पर विपेश गुप्ता, सार्थक चौहान, हरीश सती, संदीप घिल्डियाल, कैप्टन जावेद आदि मौजूद रहे।