फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महाकुंभ से पहले कमियां दूर करनी होगी : राज्यपाल

महाकुंभ से पहले कमियां दूर करनी होगी : राज्यपाल

Sat, 15 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
महाकुंभ से पहले कमियां दूर करनी होगी : राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मेयर अनिता ममगाईं ने नैनीताल राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने महाकुंभ की तैयारियों के बारे में चर्चा की। मेयर ने ऋषिकेश निगम के अब तक किए गए कार्यों के बारे में बताया। साथ ही शिक्षा, पर्यटन व नशे की समस्या पर भी चर्चा की। इस पर राज्यपाल ने मेयर अनिता ममगाईं के कार्यों की सराहना की और कहा कि महाकुंभ की तैयारियों पर खास फोकस करना होगा। राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ठहरने से लेकर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा, जो भी कमियां हैं, उन पर पहले ही काम करना उचित रहेगा।
विज्ञापन

मेयर ने क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहे नशे की समस्या पर चर्चा की। इस पर राज्यपाल ने कहा कि इसके लिए जागरुकता अभियान चलाना होगा। सबसे पहले माता-पिता को जागरूक होने की जरूरत है। सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर आम लोगों को भी नशे के खिलाफ मुहिम छेड़नी होगी। स्कूल-कॉलेजों में भी अभियान चले। उन्होंने बताया कि नशा बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए समाज में जागरुकता सबसे बड़ा हथियार है। इसके साथ ही राज्यपाल ने महिलाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया और कहा कि महिलाएं शिक्षित होंगी और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगे, तभी समाज तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed