{"_id":"5d02b077bdec226db80cdbbd","slug":"156045732518-vikas-nagar-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में गायब मिले वन विभाग के पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में गायब मिले वन विभाग के पिलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
देहरादून वन प्रभाग के झाझरा रेंज के अंतर्गत अटकफार्म में रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा कर सड़क निर्माण के मामले की जांच को वन विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को वन विभाग की ओर से सीमांकन के लिए लगाए गए पिलर गायब मिले। वन विभाग के सर्वेयर विजेंद्र पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के तहत पहले दौर में रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन को खुर्द बुर्द करने की पुष्टि हुई है। शीघ्र ही बड़े पैमाने पर सर्वे कर वन विभाग की जमीन को चिह्नित कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासी लंबे समय से रिजर्व फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत कर रहे थे। अटकफार्म में वन विभाग की जमीन पर पिलरों को तोड़ने और तारबाड़ करने की शिकायत मिली थी। जबकि जिस जगह पर भूमाफिया की ओर से सड़क निर्माण किया गया है, वहां दो वर्ष पूर्व सड़क बनाई गई थी, जिसे वन विभाग ने ध्वस्त कर दिया था। वन विभाग के सर्वेयर ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर जांच के दौरान वन विभाग की ओर से सीमांकन के लिए लगाए गए कई पिलर गायब मिले। बताया कि इन दिनों अटकफार्म पंचायत में भी सर्वे प्रक्रिया चल रही है। टीम में राजस्व उप निरीक्षक विनोद कुमार, संतोष कुमार भी शामिल रहे।