फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आधार बनवाने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत

आधार बनवाने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत

Fri, 14 Jun 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
आधार बनवाने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत
आधार बनवाने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून में चुनिंदा आधार सेंटर होने के कारण मुख्य डाकघर में बने आधार सेंटर पर नया आधार बनवाने और करेक्शन कराने के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। एक दिन में अधिक से अधिक लोगों की समस्या को दूर करने के लिए डाक विभाग के कर्मचारी तीन मशीनों पर दो शिफ्टों में काम कर रहे हैं, फिर भी कई लोग निराश ही लौट रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को शहर में आधार केंद्रों की संख्या बढ़ानी चाहिए और ये सेंटर कहां स्थित हैं, इसकी जानकारी जनता उपलब्ध करानी चाहिए।
मुख्य डाकघर में बने आधार केंद्र पर सुबह सात बजे से ही आधार का काम शुरू कर दिया जाता है। जिसमें रोजाना नया आधार बनाने और करेक्शन कराने सहित लगभग 120 लोगों का काम किया जा रहा है। इसके पहले टोकन लेना होता है, लेकिन केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की संख्या इससे कही ज्यादा है, जिस कारण को निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आधार केंद्र पर काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पहले के मुकाबले इन दिनों भीड़ बढ़ गई। यहां प्रतिदिन की लिमिट 120 है लेकिन कई बार इससे अधिक लोगों लोगों का काम किया जा रहा है। जिन्हें पहले टोकन लेना होता है। इसके बाद नंबरवाइज लोगों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। अधिकतर लोग जरूरी दस्तावेजों के बिना ही पहुंच रहे हैं, जिस कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर राजपुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में बने आधार सेंटर का कार्य कर रहे रमन ने बताया कि उनके यहां नया आधार बनवाने और करेक्शन कराने के लिए पहुंच तो काफी लोग रहे हैं लेकिन उनमें से कई के पास जरूरी कागजात नहीं होते, इस कारण उन्हें वापस भेज दिया जाता है। जिनके पास पूरे कागजात होते हैं, उन्हेें कार्य तुरंत कर दिया जाता है।
----
आधार केंद्र पर अधिक से अधिक लोगों की समस्या का समाधान हो सके, इसके लिए जल्द ही विभाग की ओर से चौथी मशीन लगाई जाएगी, जिससे ज्यादा लोगों का काम हो सकेगा। पिछले कुछ दिनों से केंद्र पर भीड़ बढ़ गई है। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए कर्मचारी भरसक प्रयास कर रहे हैं।
- अनसूया प्रसाद, सहायक पोस्टमास्टर जनरल
----
ये हैं जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड बनाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र होने के साथ राशन कार्ड में नाम होना अनिवार्य है। जबकि आधार कार्ड में नाम व पता बदलने के लिए स्कूल का प्रमाणपत्र या पहचान पत्र का होना अनिवार्य है।





यहां भी बनवाए जा सकते हैं आधार कार्ड
डाक विभाग के अलावा शहर में राजपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, आरटीओ और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटेलनगर आदि में भी नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed