{"_id":"5d02aadbbdec226d710c6daa","slug":"15604558883-dehradun-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गैस एजेंसी देने के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी के मामले सामने आएं हैं। पीड़ितों की शिकायत पर तेल कंपनियों ने बयान जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेल कंपनियों के अनुसार अज्ञात लोग फर्जी वेबसाइट के माध्यम से गैस एजेंसी का मंजूरी पत्र भेजकर दो लोगों से करीब 60 हजार रुपये ठग चुके हैं।
बृहस्पतिवार को इंडियन ऑयल कंपनी के सीनियर मैनेजर आरके पांडे ने बताया कि आईओसी, एचपीसी और बीपीसी के संज्ञान में आया है कि इन कंपनियों के नाम पर कई फर्जी वेबसाइटों का संचालन किया जा रहा है। जिनसे एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप और रिटेल आउटलेट देने की पेशकश की जाती है। इनकी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर चार्ज की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वालों ने नकली वेबसाइट का डिजाइन असली वेबसाइटों की तरह ही बनाया हुआ है। ऐसे में लोग धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं।
पांडे ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल विपणन कंपनियों में से किसी ने भी देशभर में एलपीजी वितरकों और आरओ डीलरों के चयन/नियुक्ति के लिए अपनी ओर से किसी भी एजेंसी/व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया है, और न ही उन्होंने किसी व्यक्ति को पैसे लेने के लिए अधिकृत किया है। इसलिए लोग सावधान रहें और किसी भी तरह की प्रक्रिया व पैसे देने से पूर्व संबंधित तेल कंपनियों के कार्यालयों में संपर्क कर जानकारी कर लें, ताकि वे किसी भी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी से बच सकें।
विज्ञापन
------
ये हैं ऑयल कंपनी की असली वेबसाइट
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड- www.ioc.com
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड - www.bharatpetroleum.com
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड - www.hindustanpetroleum.com