{"_id":"5d02a717bdec226df4007473","slug":"156045492514-vikas-nagar-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकादशी पर पछवादून में बांटी गई छबील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकादशी पर पछवादून में बांटी गई छबील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
एकादशी पर्व पर पछवादून में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों और अन्य लोगों को छबील बांटी गई। झाझरा में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने एनएच पर आने जाने वाले लोगों को शीतल पेय वितरित किया।
विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हर आने जाने वाले को छबील पिलाई। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, बबीता पुंडीर, शिवांशु पुंडीर, अशोक नेगी, राहुल पुंडीर, यशपाल नेगी, राजू थापा, संजय कुमार सैनी, मनोज पंवार, कविता छेत्री, नर्मदा छेत्री, रीता केसी, मंजू नेगी, अर्चना, दीपक, मधुबन, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर विकासनगर में अनेक स्थानों पर शरबत की छबील लगाकर श्रद्धालुओं ने सेवा भाव व्यक्त किया। पुलिस चौकी के निकट, सिनेमा गली चौक, जैन मंदिर, हॉस्पिटल रोड चौक, डाकपत्थर चौक, संतोषी माता मंदिर, काली माता मंदिर, पहाड़ी गली चौक, गीता भवन चौक, बाबुगढ़ चौक पर लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की। शरबत वितरित करने वालों में अमित, आशु अग्रवाल, राजकुमार जैन, गौरव चड्ढा, शंकर, मनीष कुमार, मीनू अग्रवाल, ऋषभ जैन, कार्तिक जैन, ललित माहेश्वरी, हरीश कुमार, सचिन बंसल सहित अनेकों श्रद्धालु शामिल रहे।
जबकि, श्री राम मंदिर समिति बाबूगढ़ की ओर मंदिर के सामने छबील वितरित की गई। साथ ही पंडित अरुण पैन्यूली ने एकादशी की कथा का वाचन करते हुए बताया कि निर्जला एकादशी के दिन जल पिलाने से पित्रों का उद्धार होता है। इस दौरान दीपक कुमार, विजेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा, राजेश, विजय सेठी, सुदेश आदि मौजूद रहे।