फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहे राजस्वकर्मी

दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहे राजस्वकर्मी

Fri, 14 Jun 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहे राजस्वकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी। उत्तराखंड नायब तहसीलदार सेवा नियमावली में संग्रह अमीनों को छह प्रतिशत पदों पर पदोन्नति देने के विरोध में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के बैनर तले राजस्वकर्मियों ने बृहस्पतिवार को दो घंटे कार्यबहिष्कार कर कालसी तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उपजिलाधिकारी कालसी को ज्ञापन भी सौंपा।
बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से कालसी, चकराता एवं त्यूनी के राजस्व निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और राजस्व सेवकों ने तहसील कालसी पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही दो घंटे सांकेतिक कार्यबहिष्कार भी किया। संघ के अध्यक्ष तिलकराम जोशी ने कहा कि सरकार का नायब तहसीलदार संवर्ग में पदोन्नति के लिए 6 प्रतिशत कोटा संग्रह अमीन संवर्ग को दिए जाने का निर्णय न्याय संगत नहीं है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और निर्णय वापस लेने तक संघ लड़ाई लड़ता रहेगा। बताया कि दो घंटे का कार्यबहिष्कार 15 जून तक जारी रहेगा। इस आशय का जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालसी डॉ. अपूर्वा सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में राजस्व निरीक्षक मुन्ना राम वर्मा, रूप सिंह, श्याम सिंह तोमर, जिया लाल शर्मा, प्यारे राम शर्मा, सुखदेव, सुरेश चंद, जगत राम शर्मा, भोपाल दास, रतीराम, कृपाराम जोशी, कमलेश शर्मा, भीम दत्त जोशी, मीनाक्षी शाह, सुगंधा बिष्ट, नागचंद, गीता देवी, सुशीला देवी, घोटन सिंह, मंती देवी, अभय खन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed