फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंधी से तीन मकानों की छतें उड़ीं, बेघर हुए लोग

आंधी से तीन मकानों की छतें उड़ीं, बेघर हुए लोग

Fri, 14 Jun 2019 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
आंधी से तीन मकानों की छतें उड़ीं, बेघर हुए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून में बुधवार देर रात आई आंधी से भारी नुकसान हुआ है। चकराता के रजाणू में तीन ग्रामीणों के कच्चे मकानों की टीन और लकड़ी की छतें उड़ गईं। इससे लोग बेघर हो गए हैं। लोगों के पास रहने तक का ठिकाना नहीं बचा है। लोगों ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। वहीं, क्षेत्र के नौ ग्रामीणों के भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विकासनगर, सहसपुर, डाकपत्थर, हरबर्टपुर में जगह-जगह आम, लीची और अन्य प्रजातियों के पेड़ गिरने से आम और लीची की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, कुछ स्थानों पर बिजली की तारें टूटने से बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। क्षेत्र में आंधी से रजाणू गांव के राजेंद्र सिंह, भगतु एवं नारायण सिंह के कच्चे मकानों की टीन व लकड़ी की बनीं छतें उड़ गईं। गनीमत रही कि इससे किसी को कोई चोट नहीं आई। वहीं, इसी गांव के सरिया, फकीर चंद, रूपचंद, हरिराम, माया राम, कलीराम, मोतीराम, दलीप, राम सिंह के कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसमें कुछ मकानों की खिड़कियां टूट गईं, तो कुछ के पिलर और टीन की छतें टेड़ी हो गईं।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय रावत ने बताया कि छत उड़ने से बेघर हुए ग्रामीणों ने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। वहीं, आधीं और ओलावृष्टि से किसानों की सेब, आडू, खुमानी की फसल भी बर्बाद हो गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन को नुकसान का आंकलन कर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देना चाहिए। उधर, साहिया में आंधी से अखरोट, सेब, नाशपाती, खुमानी, पुलम, आडू सहित कई फसलों को नुकसान हुआ है। किसान गुलाब सिंह बिष्ट, परम सिंह, चमन सिंह, राजेश सिंह, खजान सिंह, नारायण सिंह, शिवराम तोमर आदि का कहना है कि कुछ फसलें पक चुकी थीं, ऐसे में उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सेब की फसल को नुकसान
चकराता। क्षेत्र में आंधी से ग्राम बिनसोन के पतिया, ग्राम रजाणू के नारायण सिंह के सेब के बगीचों को नुकसान हुआ है। ग्राम मशक के साधु सिंह, भूप सिंह, जगत सिंह, हरिराम, जयसिंह, महावीर, श्याम सिंह, मनमोहन, विजय सिंह, जीत सिंह, फतेह सिंह, गोविंद, कुंदन, शमशेर टीकम सिंह, मशक की ग्राम प्रधान बबली चौहान, आशा चौहान, राजू देवी आदि की फसलों को भी नुकसान हुआ है।

----
राजणू गांव में आंधी से तीन ग्रामीणों के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, कुछ के भवनों में आंशिक नुकसान हुआ है। यह सभी कच्चे मकान थे, प्रशासन की ओर से क्षति का आकलन कर लिया गया है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। -डॉ. अपूर्वा सिंह, एसडीएम चकराता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed