फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राम राज क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

राम राज क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

Thu, 13 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
राम राज क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में जीएसआर को 32 रनों से शिकस्त देकर राम राज क्रिकेट एकेडमी ने अंडर-13 सैफ्रॉन लीफ वरदान चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले चंद्रमोहन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
बुधवार को दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड परिसर में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राम राज ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। ओपनर आयुष ने 52 और कमलेश रावत ने 18 रनों की पारी खेली। जीएसआर के दक्ष ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसआर की टीम सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। ओपनर देवेश ने 26, दक्ष ने 22 और देवांग ने 15 रन बनाए। राम राज के आयुष व कमलेश ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद जीएमएस रोड स्थित होटल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज के वीसी अजय कुमार, एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष सोनू गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले आयुष प्रियादर्शी को मैन ऑफ द मैच, प्रमिला रावत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, देवेश लांबा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, कमलेश रावत को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और हर्षित नेगी को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। इस अवसर पर जावेद बट्ट, गिरधर शर्मा, आशुतोष ममगाईं, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed