{"_id":"5d0161ccbdec220739650f5a","slug":"15603716514-dehradun-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पारी के आधार पर जीती बीसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पारी के आधार पर जीती बीसीए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
सातवीं हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में बारु क्रिकेट एकेडमी (बीसीए) ने पहली पारी के आधार पर जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, दूसरा दो दिवसीय सेमीफाइनल बृहस्पतिवार से दून डिफेंस एकेडमी और सोशल बलूनी स्कूल के बीच खेला जाएगा।
बारु क्रिकेट एकेडमी के पहली पारी में बनाए गए 144 रनों के जवाब में आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मंगलवार को पहले दिन 17 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे। बुधवार को दूसरे दिन पूरी टीम 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फरहान ने सबसे अधिक 24, विवेक जोशी ने 16 रन बनाए। बारु के प्रांजल व कृष्णा ने तीन-तीन और सचिन ने दो विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में बारु ने खेल खत्म होने तक 40 ओवर में छह विकेट खोकर 68 रन बनाए। अनिरुद्ध ने 22 और सचिन व रुद्रांच ने 14-14 रन बनाए। विकास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए।