{"_id":"5d0161c9bdec22071212f0cb","slug":"156037164816-vikas-nagar-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व का सर्व शक्तिमान राष्ट्र बनेगा भारत : साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व का सर्व शक्तिमान राष्ट्र बनेगा भारत : साक्षी महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
एक निजी समारोह में मंगलवार देर रात सेलाकुई पहुंचे उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साक्षी महाराज ने केंद्र में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने की सभी को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सर्व शक्तिमान राष्ट्र बनेगा। देश का आर्थिक, सामरिक विकास होने के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। प्रधानमंत्री की पड़ोसियों को साथ लेकर चलने की नीति का लाभ दक्षिण एशियाई राष्ट्रों को भी मिलेगा। सभी राष्ट्र एक दूसरे के सहयोग से विकास के पायदान पर आगे बढ़ेंगे। कार्यकर्ताओं को अति उत्साहित नहीं होने की नसीहत देते हुए उन्होेंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत के साथ जनता की आशाएं और अपेक्षाएं भी जुड़ी हैं, जिस पर खरा उतरने के लिए सरकार के साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास कार्यों को पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ा रही है। केंद्र सरकार से भी पूरा सहयोग मिल रहा है, लिहाजा प्रदेश भी तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ऑल वेदर रोड योजना के पूरा होने और कर्णप्रयाग तक रेल लाइन बिछने से प्रदेश में विकास सरपट दौड़ेगा। इस दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, रोहित राजपूत, राजू थापा, मनोज पंवार, संजय कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।