फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बल्डर पैसे लेते हैं, पर फ्लैट नहीं देते

बल्डर पैसे लेते हैं, पर फ्लैट नहीं देते

Thu, 13 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
बल्डर पैसे लेते हैं, पर फ्लैट नहीं देते
केस 1- सहस्त्रधारा रोड के पास आरजे बिल्डवेल प्रा. लि. की ओर से प्रोजेक्ट लांच किया गया है। बिल्डर ने अलॉटी से पैसा तो ले लिया, लेकिन उसे फ्लैट नहीं दिया। शिकायत पर रेरा ने बिल्डर को जून में 20 लाख से अधिक धनराशि अलॉटी को देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


केस 2- ऊधमसिंह नगर स्थित सामिया बिल्डर इंटरनेशनल प्रा. लि. की ओर से भी क्रेता को समय पर फ्लैट नहीं दिया। शिकायत पर रेरा ने बिल्डर पर जुर्माना लगाया। हालांकि अभी तक बिल्डर ने रेरा में धनराशि जमा नहीं कराई है। अब रेरा ने बिल्डर पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

----
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून।
रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का बिल्डरों पर कोई खौफ नहीं है। बिल्डर अलॉटी से फ्लैट का पैसा तो ले रहे हैं, लेकिन कब्जा नहीं दे रहे हैं। इससे नाराज अलॉटी पैसा वापस करने की मांग कर रहे हैं। रेरा बनने के दो साल में कुल 349 शिकायतें आई हैं। इनमें से 250 का निस्तारण हो चुका है। इन शिकायतों में से 200 रिफंड करवाने की ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेरा बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि उनके साथ कोई छलावा नहीं होगा। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। बिल्डरों की मनमानी बदसूरत जारी है। वर्ष 2017 में रेरा बना है। तब से अब तक इसमें अलॉटी की 349 शिकायतें आई हैं। इनमें से 250 मामलों का ही निस्तारण हुआ है। जबकि अन्य मामलों में अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। रेरा अधिकारियों की मानें तो 250 में से 200 शिकायतें पैसा रिफंड करवाने की हैं। करीब 100 शिकायतें कब्जा न देने और करीब 49 शिकायतें रजिस्ट्री एवं अन्य हैं। मौजूदा समय की बात करें तो प्रदेश में बिल्डरों के एक हजार से अधिक प्रोजेक्ट चल रहे हैं। जबकि रेरा में मात्र 260 प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड हैं। राजधानी की बात करें तो यहां हजारों एजेंट जमीन-मकानों की खरीद-फरोख्त करते हैं। लेकिन, रेरा की ढिलाई की वजह से मात्र 230 एजेंट पंजीकृत हैं। ऐसे में जब तक रेरा सख्त कदम नहीं उठाता, बिल्डरों और एजेंटों में दहशत नहीं होगी।

अभी तक नहीं बनी रेरा की सील और लोगो
रेरा का अभी तक लोगो और सील भी नहीं बन पाई है। रेरा अध्यक्ष विष्णु कुमार ने बताया कि इसका डिजाइन बनाकर शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही उसे लागू कर दिया जाएगा।


अधिकतर बिल्डर अलॉटी से पैसा तो ले लेते हैं, लेकिन कब्जा नहीं देते। ऐसे बिल्डरों पर अब सख्ती की जाएगी। अलॉटी के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -विष्णु कुमार, अध्यक्ष रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed