फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   31 अक्तूबर से पहले होगी प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति

31 अक्तूबर से पहले होगी प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति

Thu, 13 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
31 अक्तूबर से पहले होगी प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति
31 अक्तूबर से पहले होगी प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गढ़वाल मंडल के प्रारंभिक शिक्षकों की स्नातक वेतनक्रम में पदोन्नति 31 अक्तूबर से पहले होगी। बुधवार को मंडलीय अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) महावीर सिंह बिष्ट ने पदोन्नति कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार 20 जून को विज्ञप्ति जारी होगी।
कुछ समय पूर्व विभागीय सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने कार्मिकों की पदोन्नति का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस पर अमल करते हुए अलग-अलग पदों के कैलेंडर तैयार किए जा रहे हैं। मंडलीय अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि स्नातक वेतनक्रम के 30 फीसदी पदों पर कैलेंडर के अनुसार पदोन्नति की जाएगी। 20 जून को विज्ञप्ति जारी होगी। जिसमें 15 जुलाई आवेदन की आखिरी तिथि होगी। इसके बाद 25 जुलाई तक उप शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) सेवा पुस्तिका के आधार पर आवेदन पत्रों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

28 जुलाई तक उप शिक्षा अधिकारी को आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराना होगा, जहां 15 अगस्त तक आवेदन पत्रों की समीक्षा करने के बाद जिला स्तरीय सूची तैयार की जाएगी। 18 अगस्त तक दस्तावेज मंडलीय अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) के कार्यालय पहुंचाए जाएंगे, जहां से 20 सितंबर तक सभी जिलों से प्राप्त आवेदनों की विषयवार समीक्षा के बाद वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के लिए अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 23 सितंबर तक यह सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। पांच अक्तूबर तक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैै। 11 अक्तूबर को आपत्ति निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी होगी। 21 से 24 अक्तूबर तक मूल प्रमाणपत्रों की जांच और विकल्प लिए जाएंगे, जिसके बाद 31 अक्तूबर तक पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed