फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   45 सहायक कमांडेंट आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल

45 सहायक कमांडेंट आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल

Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
45 सहायक कमांडेंट आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। वीर चले देखो लड़ने, दुश्मन से सरहद पर भिड़ने... का जज्बा लेकर 45 युवा सहायक कमांडेंट सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल की मुख्यधारा में शामिल हो गए। इन्होंने आईटीबीपी अकादमी मसूरी में 25 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान डीजी आईटीबीपी एसएस देसवाल ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। साथ ही सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी बृजेश कुमार को सम्मानित किया गया।
पासिंग आउट परेड के बाद वाह्य प्रशिक्षण क्रियाकलापों में सहायक कमांडेंट (सेनानी) रसपाल सिंह गुलेरिया और आंतरिक में सहायक सेनानी सुबोध कुमार को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। सोमवार को 11वें सेनानी और डीजी बैच का दीक्षांत और शपथ ग्रहण समारोह में डीजी एसएस देसवाल ने नए सहायक सेनानियों को बल की परंपराओं को आगे बढ़ाने की बात कही। कहा-उन्हें किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। नए अधिकारियों में देशभक्ति का जज्बा जगाते हुए उन्होंने कहा कि वे बल की अग्रिम चौकियों का ज्यादा अनुभव लें ताकि हमारे देश की सीमाओं की तरफ कोई आंख उठाकर भी न देख सके। आईटीबीपी 19 हजार फीट तक की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालातों में मुस्तैदी से काम करने वाला अनुशासनिक व सुप्रशिक्षित बल है। यह बल सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी हमेशा अग्रणी रहा है।
विज्ञापन


कितने-किस राज्य से
>> उत्तराखंड : दो महिलाएं और 14 पुरुष सहायक कमांडेंट
>> हिमाचल : एक महिला और 05 पुरुष सहायक कमांडेंट
>> उत्तर प्रदेश : 12 सहायक कमांडेंट
>> राजस्थान : 04 सहायक कमांडेंट
>> बिहार : 02 सहायक कमांडेंट
>> हरियाणा : 01
>> महाराष्ट्र : 01
>> नागालैंड : 01
>> मणिपुर : 01

परमवीर चक्र विजेता से मिली प्रेरणा
सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी का खिताब हासिल करने वाले रसपाल सिंह गुलेरिया ने कहा कि मैं वीर भूमि के उस जनपद से हूं जहां विक्रम बत्रा और मेजर सोमनाथ जैसे परमवीर चक्र विजेता रहे हैं। रसपाल सिंह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारत भूमि के यह दोनों वीर मेरे प्रेरणास्रोत हैं। रसपाल सिंह के पिता भी सेना से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed