{"_id":"5cfebb4fbdec2207826df451","slug":"15601979594-vikas-nagar-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में जन औषधि केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में जन औषधि केंद्र शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
कालसी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू होने से यहां आने वाले मरीजों को अब सस्ती दरों पर जेनरिक दवाइयां मिलेंगी। पीएचसी में सोमवार को जन औषधि केंद्र का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसाधारण को रियायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा रियायती दर पर औषधियां उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण योजना है। जनजाति क्षेत्र कालसी में यह केंद्र खुलने से विशेष रूप से क्षेत्र की गरीब जनता को राहत मिलेगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी कालसी डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि पीपीपी मोड में संचालित होने वाले इस औषधि केंद्र में रियायती दर पर गुणवत्ता परक दवाइयां आम जनता को सुलभ होंगी। मरीजों को अधिकांश दवाएं यहीं पर उपलब्ध होने से समय और पैसा खर्च करके बाजार का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के चिकित्सक अब जन औषधि केंद्र में मिलने वाली जैनरिक दवाई ही ओपीडी के पर्चों में लिखेंगे।
इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव दत्त, डॉ. गरिमा भट्ट, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. एनके सिन्हा, जेपी उनियाल, रश्मि गुप्ता, रिम्मी, हरीश पैन्यूली, सुशील बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।