{"_id":"5cfebb4cbdec220785348530","slug":"15601979568108-dehradun-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 के पूर्व कर्मचारियों ने सिर मुंडवाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 के पूर्व कर्मचारियों ने सिर मुंडवाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के 32 पूर्व कर्मचारियों ने सोमवार को सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही नई कंपनी में समायोजन की मांग कर रहे हैं।
आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के 717 कर्मचारी बीती 30 अप्रैल से परेड ग्राउंड में प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को आंदोलन का 41वां दिन था। सोमवार को आंदोलनरत 32 कर्मचारियों ने सिर मुंडवा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पहले सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार के किसी नुमाइंदे को बुलाने की मांग रखी, लेकिन सरकार पक्ष से कोई नहीं पहुंचा।
बता दें, कर्मचारी नई कंपनी ‘कैंप’ में भर्ती किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में कैंप कंपनी तैयार तो है, लेकिन कर्मचारी पूर्व के वेतन पर समायोजन चाहते हैं। बहरहाल कैंप कंपनी इस मांग पर राजी नहीं है।