फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्थानीय कला, शिल्प व उद्यमों पर आधारित कोर्स चलाएं विश्वविद्यालय

स्थानीय कला, शिल्प व उद्यमों पर आधारित कोर्स चलाएं विश्वविद्यालय

Tue, 11 Jun 2019 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय कला, शिल्प व उद्यमों पर  आधारित कोर्स चलाएं विश्वविद्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा परिषद की बैठक लेते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विश्वविद्यालयों को स्थानीय कला, शिल्प और उद्यमों पर आधारित कोर्स चलाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की भौगोलिक, आर्थिक व सामाजिक जीवन से जुड़े पाठ्यक्रमों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।
सोमवार को सचिवालय में परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के तहत सभी कार्य 15 अगस्त से पहले पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने रूसा फेज-2 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्तर से स्वीकृत योजनाओं पर चर्चा की। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य की आवश्यकताओं व उपलब्धताओं को देखते हुए नए पाठ्यक्रम चलाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में रिक्त 172 पदों का अधियाचन भेजा जा चुका है। डॉ. रावत ने कहा कि अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर तेजी से काम होना चाहिए। विभागीय मंत्री ने बायोमैट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालयों को जुलाई-अगस्त में नैक से मान्यता के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed