फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन दिखने से दहशत में लोग

अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन दिखने से दहशत में लोग

Tue, 11 Jun 2019 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन दिखने से दहशत में लोग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील इलाकों डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक लेबोरट्री ‘डील’ और ओर्डिनेंस फैक्ट्री के ऊपर ड्रोन दिखने से लोग दहशत में हैं। ये ड्रोन बीते 21 दिनों में तीन बार दिखाई दिए हैं। स्थानीय लोगों और फैक्ट्री से जुड़े लोगों ने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ लोगों ने सोमवार को भी एसएसपी कार्यालय में शिकायत की।
रायपुर क्षेत्र में डील प्रयोगशाला के ऊपर पहली बार 17 मई को एक ड्रोन उड़ता दिखाई दिया था। ड्रोन सहस्रधारा की ओर से प्रयोगशाला की तरफ आया और कुछ देर बाद हवा में रहकर चला गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अगली बार इस केंद्रीय प्रयोगशाला में तैनात लोग 23 मई को फिर दहशत में आ गए। यहां फिर एक मध्यम आकार का ड्रोन घूमते हुए देखा गया और करीब आधा मिनट मंडराने के बाद चला गया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एसएसपी कार्यालय में की। वहां से जल्द ही पता लगाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बीते छह जून को काले रंग का एक ड्रोन फिर से डील प्रयोगशाला के ऊपर मंडराता दिखा। कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि शायद यहां कोई प्रैक्टिस चल रही है, लेकिन इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं मिल सकी। एक स्थानीय कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह कुछ लोगों के साथ सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यालय और एलआईयू को इसकी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील इलाके में इस तरह ड्रोन दिखाई देना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाजा से चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभी मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसी कोई शिकायत एसएसपी कार्यालय को हुई है तो कार्रवाई की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि ये ड्रोन कहां से आए और यहां क्यों आए हैं।
-श्वेता चौबे, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed