{"_id":"5cfeb74bbdec22075541a0e0","slug":"156019693111-vikas-nagar-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन देव पालकियों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन देव पालकियों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
रसूलपुर में सोमवार को सिमोग मंदिर से तीन देवताओं की पालकी एक रात के प्रवास पर पहुंची। शिलगुर, विजट और चूड़ेश्वर महाराज की देव पालकियों के शाम को चार बजे यहां पहुंचने पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। श्रद्धालुओं ने देव पालकियों को कंधा लगाकर खुशहाली की मन्नत मांगी। देव पालकियां जहां से भी गुजरीं, वहीं भक्तों का तांता लग गया।
रसूलपुर निवासी सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक अनंतराम चौहान ने अपने नव निर्मित प्रतिष्ठान पर सिमोग से एक रात्रि के प्रवास पर तीन देव पालकियों को आमंत्रित किया। सुबह देवता की पालकियां छाये, जागड़े के साथ देव लग्नानुसार रसूलपुर के लिए हजारों पदयात्रियों के साथ रवाना हुईं। मंदिर के वजीर कुंवर सिंह, पुजारी प्रेमदत्त ने बताया कि सिमोग मंदिर के देवता कभी भी वाहन में बैठकर यात्रा नहीं करते, पालकियां पद यात्रियों के साथ प्रवास पर जाती हैं। देव पालकियों के रसूलपुर पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण कर देव गीत गाए। एक रात के प्रवास के बाद मंगलवार को देव पालकियां मूल मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। इस दौरान विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान, राजपुर विधायक खजान दास, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, कालसी ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, रश्मि चौहान, क्षितिज चौहान, तरंगी चौहान, निहारिका, अमरजीत, दिनेश पाटा, बारू सिंह, मोहर सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।