{"_id":"5cfeb748bdec22074f08eed3","slug":"156019692711-vikas-nagar-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी कटने से संचार सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी कटने से संचार सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
चकराता। मसूरी-चकराता मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण रविवार दोपहर को ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) कट जाने से चकराता एक्सचेंज से जुड़े करीब 150 गांवों की संचार सेवा दो दिनों से ठप पड़ी हुई है। संचार सेवा बाधित होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कनेक्टिविटी नहीं होने से बैंक, तहसील एवं डाकघरों में भी कामकाज ठप रहा।
जौनसार बावर परगने में सड़क निर्माण कार्य के चलते रविवार दोपहर को ओएफसी कटने से क्वांसी, जाड़ी, ठाणा, टुंगरा, रिखाड़, पुरोड़ी, मोहना, सुजऊ, मंझगांव, समोग, बिरमऊ, छुटऊ, कोरुवा, कोटी सहित करीब 150 गांवों के हजारों लैंडलाइन फोन, ब्रॉडबैंड सेवा ठप पड़ गई। संचार सेवा बाधित होने से सोमवार को बैंकों में लेनदेन भी ठप रहा, जिसके चलते बैंक आने वाले ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही तहसील में जनाधार केंद्र की व्यवस्था ठप होने से लोगों के प्रमाणपत्र भी नहीं बन पाए। स्थानीय निवासी एस पी चड्डा, हरबंस कुकरेजा, राहुल चांदना, राजेंद्र चौहान, जयपाल राणा, अनूप चौरसिया ने बताया कि निगम की सेवाएं आए दिन ठप होती रहती हैं, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। गर्मियों में यहां आने वाले पर्यटकों को भी संचार सेवा ठप रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, लोगों ने संचार सेवा बहाल करने की मांग की है।
उधर, इस संबंध में भारत संचार निगम के एसडीओ निर्मल सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।