फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क निर्माण की गुणवता ठीक न होने का आरोप, भड़के लोग

सड़क निर्माण की गुणवता ठीक न होने का आरोप, भड़के लोग

Tue, 11 Jun 2019 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण की गुणवता ठीक न होने का आरोप, भड़के लोग
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर के वार्ड नंबर दो में सड़क निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं होने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग के समर्थन में लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
भाजपा नेता एवं हरबर्टपुर नगरपालिका के सभासद विपुल अग्रवाल ने सोमवार को वार्ड नंबर दो में बन रही सड़क के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है व निर्माण कार्य भी समय से पूरा नहीं हुआ। कहा कि चार फरवरी को संपन्न हुई बोर्ड मीटिंग में उन्होंने सहारनपुर रोड स्थित सिनेमा हाल वाली गली में हरदेव सिंह के मकान से सुनीता पाल के मकान तक सड़क के पुन: निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसे बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से पास किया गया था। आरोप है कि न सड़क समय पर बनी न ही उसकी गुणवत्ता ठीक है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में स्वाती, सुधा शर्मा, उमा मैठाणी, गोदावरी रावत, अनुराधा उपाध्याय, कमला रावत, अवतार सिंह गुरुंग, किशन चंद, साधूराम उपाध्याय, सतीश चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
नगर पालिका सभासद को सड़क निर्माण कार्य को लेकर यदि कोई शिकायत है तो उन्हें पालिका को इसकी लिखित शिकायत देनी चाहिए। शिकायत मिलेगी तो इसकी जांच कराई जाएगी, मामले में राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
- एलम दास, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, हरबर्टपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed