फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुख्यमंत्री की भी नहीं सुन रहा जल संस्थान, कई गांवों के लोग ‘प्यासे’

मुख्यमंत्री की भी नहीं सुन रहा जल संस्थान, कई गांवों के लोग ‘प्यासे’

Sun, 09 Jun 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की भी नहीं सुन रहा जल संस्थान, कई गांवों के लोग ‘प्यासे’
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में चाय बागान के पास वाले तीन गांवों में एक सप्ताह से पेयजल संकट है। लोगों ने पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई, लेकिन जल संस्थान दिशा निर्देशों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
मामला लक्ष्मीपुर, शुक्लापुर और अंबीवाला गांवों का है। इन गांवों को एक सप्ताह से ज्यादा समय से पानी की सप्लाई प्रभावित है। इस बाबत ग्रामीणों ने जल संस्थान मेें कई बार शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके अलावा ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की। चार जून को जवाब आया कि शिकायत को जल संस्थान को भेजा जा चुका है। बावजूद इसके अब तक जल संस्थान ने यहां पर व्यवस्थाओं को ठीक नहीं किया है।
विज्ञापन

जल संस्थान पित्थूवाला दफ्तर के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पाल ने बताया कि इन गांवों में पानी की समस्या यहां भौगोलिक स्थिति के कारण है। गर्मियों में अक्सर पानी की सप्लाई पर असर पड़ता है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में प्रेशर से पानी नहीं पहुंच रहा है। लिहाजा, पाइपलाइन में वाल्व आदि लगाकर समय अंतराल पर सप्लाई की जा रही है। यदि फिर भी कहीं समस्या है तो इसके लिए और व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed