फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कला में प्रियांशी और शौर्य ने मारी बाजी

कला में प्रियांशी और शौर्य ने मारी बाजी

Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
कला में प्रियांशी और शौर्य ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

विश्व पर्यवरण दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से विचार गोष्ठी और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। कला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रियांशी मलिक और कनिष्ठ वर्ग में शौर्य प्रभाकर ने बाजी मारी। वहीं, कर्मचारियों ने मनसा देवी क्षेत्र में पौधरोपण किया।
सामाजिक संस्था एक्शन फॉर सस्टेनेबल, एफ्फिकेसियस डेवलपमेंट एंड अवेयरनेस के नेतृत्व में आयोजित विचार गोष्ठी में डॉ. चक्रेश पाठक ने बताया पर कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरुकता को बढ़ाना है। वहीं, एमआईटी संस्थान के प्रो. डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना सरकार का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

वहीं, दो वर्गों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्रियांशी मलिक प्रथम, वंशिका पांडे द्वितीय तथा स्ताहन वंशिका त्यागी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में शौर्य प्रभाकर ने प्रथम, आहना वर्मा ने द्वितीय और ध्वनि भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में 76 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शौर्य अकादमी से आस्था नारंग, सीमा प्रभाकर, चंद्रेश्वर विश्वकर्मा, विपिन बिष्ट, दीपक सती, प्रदीप द्विवेदी, अनुराग नेगी, सुंदर सिंह चौहान, रविंद्र पुंडीर, सुनील डबराल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed