{"_id":"5cfac6aabdec2207362d30aa","slug":"15599387247-vikas-nagar-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"उटैल और देहरादून बने कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उटैल और देहरादून बने कबड्डी चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
नागथात। गढ़ बैराट पर्यटन एवं सांस्कृतिक संवर्धन समिति खत कोरू की ओर से बैराटखाई में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन बालिका और बालक वर्ग कबड्डी के फाइनल मुकाबले हुए। बालक वर्ग में उटैल ने 25-18 के अंतर से चिटाड़ को हराकर खिताब पर कब्जा किया। जबकि महिला वर्ग में देहरादून ने सिरमौर हिमाचल प्रदेश की टीम को 20-12 के अंतर से पटखनी देकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
समापन समारोह में अपर सचिव अर्जुन सिंह राठौर और उप जिलाधिकारी चकराता डॉ. अपूर्वा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपर सचिव ने कहा कि युवा पीढी को पर्वतीय क्षेत्रों में ही रोजगार के अवसर जुटाने होंगे, जिससे गांवों का विकास हो सके और पलायन पर रोक लगे। समारोह के समापन पर विजयी टीमों को पुरस्कृत करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें राहुल चौहान प्रथम, अनुकृति चौहान द्वितीय और युवराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसक अलावा राइंका मुंधान के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
मौके पर समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, शूरवीर सिंह, सरदार सिंह, अतर सिंह, विक्रम सिंह, अनिल राठौर, विपिन जोशी, रामशरण नौटियाल, माया दत्त, घनश्याम, भारत चौहान आदि मौजूद रहे।