{"_id":"5cfac6a7bdec2207897f3b27","slug":"15599387202-vikas-nagar-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी बैंकों में बनाए जाएं आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी बैंकों में बनाए जाएं आधार कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
आधार कार्ड बनवाने में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जन संघर्ष मोर्चा ने गढ़वाल आयुक्त बीबीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात कर सभी बैंकों और डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।
शुक्रवार को मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने आयुक्त को बताया कि जिले के अधिकांश क्षेत्रों में आधार कार्ड बनवाने के लिए मात्र एक-दो बैंकों और डाकघरों को ही अधिकृत किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण कई किमी की दूरी नापकर बैंक और डाकघर पहुंचते हैं। अधिकृत बैंकों की संख्या कम होने से ग्रामीणों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। कई बार बैंक प्रबंधन एक दिन में 20 आधार कार्ड बनाने की बात कहकर ग्रामीणों को बैरंग ही लौटा देता है। उन्होंने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सभी सीबीएस सुविधा से युक्त बैंकों सहित शाखा डाकघरों में भी आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि आयुक्त ने समस्या के शीघ्र निदान का आश्वासन दिया है।