फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज सेना को मिलेंगे 382 सैन्य अफसर

आज सेना को मिलेंगे 382 सैन्य अफसर

Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
आज सेना को मिलेंगे 382 सैन्य अफसर
आज सेना को मिलेंगे 382 सैन्य अफसर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर 459 कैडेट्स शनिवार को विभिन्न सेनाआें में अफसर बन जाएंगे। इनमें 382 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे। जबकि मित्र राष्ट्रों के 77 कैडेट्स पासआउट होंगे। पासआउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिस मैथसन परेड की सलामी लेंगे।
शनिवार सुबह लगभग छह बजे पीओपी की शुरुआत होगी। इसके बाद ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 459 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर विभिन्न सेनाओं में अफसर बन जाएंगे। इसके साथ ही आईएमए के इतिहास में 61536 अफसर देने का रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा। इनमें 2259 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान आईएमए के आसपास का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। यातायात मार्ग को बल्लूपुर और प्रेमनगर से डायवर्ट कर दिया जाएगा। आईएमए की सुरक्षा व्यवस्था सेना के हाथों में जबकि शहर में यातायात की व्यवस्था पुलिस के हाथों में होगी। परेड को लेकर शुक्रवार रात से ही सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed