फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   14 साल से अधूरा पड़ा पजिटिलानी मिनी स्टेडियम

14 साल से अधूरा पड़ा पजिटिलानी मिनी स्टेडियम

Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
14 साल से अधूरा पड़ा पजिटिलानी मिनी स्टेडियम
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। जौनसार बावर परगने में खेल प्रतिभाओं को निखारने और स्थानीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने के लिए वर्ष 2005 में पजिटिलानी मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। उसी वर्ष आधे अधूरे बने इस स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने किया था। उसके बाद से आज तक स्टेडियम में कोई भी प्रतियोगिता संपन्न नहीं कराई गई।

जौनसार बावर परगने के युवा अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहने के साथ ही क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भी अपना दमखम आजमाते हैं। खासकर कबड्डी इस परगने का लोकप्रिय खेल है, जिसमें कई युवा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। स्थानीय निवासी दिगंबर सिंह बिष्ट, विरेंद्र सिंह बिष्ट, चतर सिंह, कल्याण सिंह ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण पूरा नहीं होने और उसके क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिताओं को खेतों में संपन्न कराना पड़ रहा है। उधर, युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी चमन सिंह चौहान ने बताया कि स्टेडियम की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed