फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब ज्यादा शिक्षकों के हो सकेंगे तबादले

अब ज्यादा शिक्षकों के हो सकेंगे तबादले

Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
अब ज्यादा शिक्षकों के हो सकेंगे तबादले
अब ज्यादा शिक्षकों के हो सकेंगे तबादले
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। तबादला एक्ट के प्रावधान में संशोधन होने से अब प्रदेश के ज्यादा शिक्षकों के तबादले हो सकेंगे। तबादलों के 10 प्रतिशत के दायरे में अब ज्यादा शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षक संगठन पिछले लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
शिक्षा विभाग में पिछले दो वर्षों से तबादले नहीं हुए हैं। सरकार ने तबादला एक्ट में शिक्षा विभाग के रिक्त पदों के 10 फीसदी पर तबादले करने की व्यवस्था की। जबकि पात्र कार्मिकों की संख्या बहुत ज्यादा है। इस प्रावधान के चलते बहुत कम शिक्षक तबादले के दायरे में आ रहे थे। शुक्रवार को शासन ने प्रावधान में संशोधन करते हुए पात्र कार्मिकों के 10 फीसदी तबादले करने की नई व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

व्यवस्था में बदलाव से अब ज्यादा शिक्षक तबादले के दायरे में आएंगे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अब पूर्व के मुकाबले करीब दोगुने शिक्षकों के तबादले हो सकेंगे। शिक्षा विभाग में तबादलों के नोडल अफसर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इससे शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। हालांकि कुछ पदों पर पात्र शिक्षक कम होने के कारण तबादले वाले कार्मिकों की संख्या घट भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed