फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   529 रनों से निंबस क्रिकेट एकेडमी की रिकॉर्ड जीत

529 रनों से निंबस क्रिकेट एकेडमी की रिकॉर्ड जीत

Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
529 रनों से निंबस क्रिकेट एकेडमी की रिकॉर्ड जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

निंबस क्रिकेट एकेडमी ने शुक्रवार को यश क्रिकेट एकेडमी को 529 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देकर स्थानीय स्तर पर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीए की टीम ने 558 रन बनाए और जवाब में खेलने उतरी वाईसीए की पूरी टीम को महज 29 रनों पर समेट दिया। एनसीए के प्रशांत चौहान ने 152 गेंदों में 274 रनों की नाबाद पारी खेली।
शुक्रवार को दून क्रिकेट एकेडमी मैदान कुआंवाला पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनसीए की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 558 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनर प्रशांत चौहान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 274 रनों की पारी खेली। वहीं, तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे अभिनव भट्ट ने 67 गेंदों में 112 और व्यास माकिन ने 34 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली। वाईसीए के कार्तिक कुमार, अमन बलोदी, सागर सेमवाल और मोहन नेगी ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी वाईसीए की पूरी टीम अनमोल की शानदार गेंदबाजी के आगे नौ ओवर में 29 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम का केवल एक ही बल्लेबाज दहाई की संख्या तक पहुंच सका। सात बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। एनसीए के अंकित मनोड़ी ने दो और आयुष थापली ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed