फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए साइकिल पर निकला जत्था

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए साइकिल पर निकला जत्था

Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए साइकिल पर निकला जत्था
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में धार्मिक भावनाओं को बढ़ावा देने और प्रचार प्रसार के उद्देश्य से शुक्रवार को एक जत्था साइकिल पर हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए निकला। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं हेमकुंड साहिब प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिन्द्रा और पूर्व विधायक राजकुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया।
कांवली रोड स्थित छबीलबाग गुरुद्वारा कमेटी के नेतृत्व में आयोजित साइकिल यात्रा को रवाना करने के दौरान नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा ने कहा है कि प्रदेश में चारधाम यात्रा चरम पर है और यहां दिन प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में हेमकुंड साहिब यात्रा पर साइकिल पर निकला निकला जत्था श्रद्धालुओं को विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूक करेगा। साथ ही धार्मिक भावनाओं को बढ़ावा देने और उसके प्रचार प्रसार का भी काम करेगा। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि यह कमेटी का एक बेहतर प्रयास है।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के रंजीत सिंह, गुरुनाम सिंह, मोनू सिंह, गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, करण सिंह, हरजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, गुलशन, शेर सिंह, हेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed