फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रांसफार्मरों में आयी खराबी के उच्च स्तरीय जांच के आदेश , प्रबंध निदेशकों की अगुवाई में समिति गठित

ट्रांसफार्मरों में आयी खराबी के उच्च स्तरीय जांच के आदेश , प्रबंध निदेशकों की अगुवाई में समिति गठित

Tue, 04 Jun 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों में आयी खराबी के उच्च स्तरीय जांच के आदेश , प्रबंध निदेशकों की अगुवाई में समिति गठित
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पिटकुल के 220 केवीए पावर सब स्टेशन झाझरा के 160 एमवीए क्षमता व माजरा के 132 केवीए पावर सब स्टेशन में 40 एमवीए को ट्रांसफार्मरों में आयी खराबी के मामले में उच्च स्तरीय जांच होगी। इस बाबत ऊर्जा सचिव राधिका झा ने यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल के प्रबंध निदेशकों व यूपीसीएल के निदेशक परिचालन की संयुक्त जांच समिति गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा ऊर्जा सचिव ने सब स्टेशनों व ट्रांसमिशन लाइनों में खराबी आने के 20 मिनट के अंदर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता समेत तमाम संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश प्रबंध निदेशक को दिए हैं।
बता दें, दो दिन पूर्व 220 केवीए पावर सब स्टेशन झाझरा का 160 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंका गया था। इसकी जांच करायी जा रही है। जांच टीम में चार अधीक्षण अभियंताओं के साथ ही अधिशासी व सहायक अभियंताओं को शामिल किया गया है। दूसरी ओर 132 केवीए पावर सब स्टेशन माजरा में 40 एमवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद सचिव ऊर्जा ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक वीसीके मिश्रा, यूजेवीएनएल प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा व पिटकुल प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल व यूपीसीएल के निदेशक परिचालन अतुल कुमार अग्रवाल को शामिल करते हुए चार सदस्यीय समिति गठित कर ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता की जांच करने के साथ ही रिपोर्ट तलब की है। ऊर्जा सचिव राधिका झा ने कहा है कि तकनीकी खराबी को कम से कम अवधि में दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति को बहाल की जाए। जानकारी के बावजूद देर से पहुंचने वाले अभियंताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ब्रेकर बदलने में लगे 16 घंटे
पिटकुल के माजरा स्थित 132 केवीए पावर सब स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर का ब्रेकर बदलने में 16 घंटे का वक्त लग गया। हालांकि ब्रेकर में आयी खराबी के बाद एक साथ तीनों ट्रांसफार्मरों के ट्रिप होने के बाद दो ट्रासंफार्मरों को रात 11:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी। तीसरे ट्रांसफार्मर से सोमवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed