फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रोडवेज परिवहन सेवा ठप होने से परेशानी

रोडवेज परिवहन सेवा ठप होने से परेशानी

Sat, 01 Jun 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिवहन सेवा ठप होने से परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। जौनसार बावर परगने के केंद्र बिंदु साहिया से हरिद्वार के लिए चलने वाली परिवहन निगम की एकमात्र बस सेवा पिछले 10 दिनों से ठप पड़ी है। रोडवेज बस के साहिया नहीं आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों को देहरादून जाने के लिए पहले छोटे वाहनों से विकासनगर आना पड़ता है, इसके बाद विकासनगर से निजी बसों की सवारी करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी देहरादून से वापस लौटने में हो रही है। देर शाम विकासनगर पहुंचने पर ग्रामीणों साहिया तक जाने के लिए वाहन सुविधा नहीं मिल पा रही है। साहिया नेवी के प्रधान मोहनलाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद भसीन, सरदार सिंह, प्रवीन कुमार ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से साहिया-देहरादून-हरिद्वार बस सेवा का संचालन हो रहा है। बस सुबह सात बजे हरिद्वार के लिए चलती है, जबकि हरिद्वार से शाम छह बजे साहिया पहुंचती है। बताया कि इसी बस से कालसी, विकासनगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई और देहरादून जाने वाले ग्रामीण सफर करते हैं, लेकिन पिछले 10 दिनों से बस का संचालन ठप पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही देहरादून के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से शीघ्र बस सेवा सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शीघ्र ही बस सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed