फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून में भी संचालित हो रही फर्जी गैस एजेंसी

दून में भी संचालित हो रही फर्जी गैस एजेंसी

Fri, 31 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
दून में भी संचालित हो रही फर्जी गैस एजेंसी
दून में भी संचालित हो रही फर्जी गैस एजेंसी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बिना लाइसेंस लिए रसोई गैस का कारोबार कर रही निजी कंपनी उदय गो-गैस की एजेंसी दून में भी संचालित हो रही है। इस फर्जीवाड़े की पोल तब खुली जब हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में प्रशासन ने गो-गैस कंपनी की एजेंसी पर छापा मारकर एक हजार सिलिंडर जब्त कर लिए। मामला प्रकाश में आने के बाद दून में आपूर्ति विभाग ने एजेंसी की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी दो दिन में एजेंसी की जांच कर रिपोर्ट देगी।
उदय गो गैस कंपनी देश के विभिन्न राज्यों में गैस एजेंसियां संचालित कर रही है। बताया गया है कि इस कंपनी का पेट्रोलियम मंत्रालय से कोई अनुबंध नहीं है। बावजूद इसके यह कंपनी फर्जी तरीके से एजेंसियां संचालित कर गैस वितरण कर रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मामला प्रकाश में आने के बाद पता चला कि दून के लुनिया मोहल्ले में भी गो-गैस कंपनी की एक एजेंसी संचालित हो रही है। इसकी शिकायत जब आपूर्ति विभाग में पहुंची तो जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। यह टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मामले में दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने कहा कि इस तरह की फर्जी एजेंसियाें के संचालन से अन्य एजेंसियों की छवि खराब होती है। ऐसी एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कंपनी के हैं कई प्लांट
सूत्रों की मानें तो इस कंपनी को गैस एजेंसी संचालन का लाइसेंस नहीं है। यह कंपनी कई जगहों पर गैस प्लांट संचालित करती है। जहां से गैस रिफिल कर एजेंसियों को भेजी जाती है। इसकी एजेंसियां उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी नहीं करती हैं, सिर्फ उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडर के बदले भरा हुआ देती हैं।

----
कोट :::
फर्जी गैस एजेंसी संचालित होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच के लिए दो सदस्य की टीम गठित की गई है, जल्द रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- विपिन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed