फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वनाग्नि का कहर जारी, 100 स्थानों पर धधके जंगल

वनाग्नि का कहर जारी, 100 स्थानों पर धधके जंगल

Fri, 31 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
वनाग्नि का कहर जारी, 100 स्थानों पर धधके जंगल
वनाग्नि का कहर जारी, 100 स्थानों पर धधके जंगल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। वन आपदा प्रबंधन के तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य में वनाग्नि का कहर जारी है। बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार सुबह तक वनाग्नि से जंगलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वन आपदा प्रबंधन के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक दिन में कुुमाऊं और गढ़वाल मंडल में 100 स्थानों पर लगी आग ने भयंकर तबाही मचाई है। इसमें कुमाऊं में 70 तो गढ़वाल में 26 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। वनाग्नि ने वन्यजीव अभ्यारण्यों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। एक दिन में वन्यजीव अभ्यारण्यों में चार जगहों पर आग लगी। हालांकि इन घटनाओं में किसी वन्यजीव की मौत होने की सूचना नहीं है। आग की इन घटनाओं में एक ही दिन में 44 हेक्टेयर जंगल जल गया।
वन आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा फायर सीजन में अब तक आग की कुल 1593 घटनाओं में 2104.555 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। आग की घटनाओं को काबू पाने को लेकर चलाए गए राहत अभियान के दौरान 10 वनकर्मी भी झुलसकर घायल हो चुके हैं। जबकि गढ़वाल क्षेत्र में आग से छह वन्यजीवों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

-----
गढ़वाल की तुलना में कुमाऊं में ज्यादा तबाही
वन आपदा प्रबंधन के आंकड़ों के मुताबिक वनाग्नि ने गढ़वाल की तुलना में कुमाऊं ज्यादा तबाही मचायी है। गढ़वाल में कुल 547 घटनाएं हुई हैं, जबकि कुमाऊं क्षेत्र में 973 घटनाएं हुई हैं। जबकि वन्यजीव अभ्यारण्यों में आग की घटनाओं का आंकड़ा 73 पहुंच गया है। वनाग्नि से गढ़वाल क्षेत्र में 620.21 हेक्टेयर और कुमाऊं क्षेत्र में 1359.425 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। वन्यजीव अभ्यारण्यों में अब तक 124.92 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
किस साल कितनी घटनाएं, कितना नुकसान?
साल घटनाएं हेक्टेयर जंगल को नुकसान
2010 789 1610.82
2011 150 231.75
2012 1328 2823.09
2013 245 384.05
2014 515 930.33
2015 412 701.61
2016 2074 4437.75
2017 805 1244.64
2018 2151 4480.04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed