{"_id":"5cf03878bdec2207703180e3","slug":"155924701519-vikas-nagar-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानुवा ने जीता ग्रुप ए का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानुवा ने जीता ग्रुप ए का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
साहिया। यूनिक स्पोर्ट्स क्लब उदपाल्टा की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप ए में पानुवा ने कुरोली को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। साहिया मंडी मिनी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पानुवा की टीम ने छह ओवर में पांच विकेट खोकर 58 रन बनाए।
इसमें महावीर राठौर ने 20, गौतम राठौर ने 15 और मुकेश ने 10 रनों का योगदान दिया। कुरोली की ओर से युद्धवीर और सूरज राय ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में कुरोली की टीम छह ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 55 रन ही बना सकी। बालम राय ने 20, सचिन राय ने 18 रन बनाए। पानुवा के गौतम ने 2 विकेट लिए और दो को रन आउट किया।
इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में उदपाल्टा ने पांच ओवर में 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरोली की टीम ने चार ओवर में 41 रन बनाकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सकनी और पानुवा के बीच खेला गया। इसमें सकनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 45 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पानुवा की टीम ने एक गेंद शेष रहते 46 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को ग्रुप बी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ग्रुपों की विजेता टीमें मेगा फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस दौरान आयोजक क्लब के अध्यक्ष ज्ञान सिंह राय, राहुल राय, मिजान राय, जीवन सिंह, चतर सिंह, दौलत सिंह, सचिन चौहान, रणवीर सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।