फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पछवादून के चार छात्रों ने मेरिट में पाया स्थान

पछवादून के चार छात्रों ने मेरिट में पाया स्थान

Fri, 31 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पछवादून के चार छात्रों ने मेरिट में पाया स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें पछवादून के छात्रों का बोलबाला रहा। बोर्ड की मेरिट में तीन छात्रों और एक छात्रा ने जगह बनाई।
सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल नेहरू बाजार डाकपत्थर के 10वीं के छात्र रोहित गुप्ता ने 97 फीसदी अंक लाकर प्रदेश की मेरिट में आठवां स्थान प्राप्त किया। जबकि, इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ की छात्रा निधि शर्मा ने 92.8 फीसदी अंक लाकर 19वां स्थान हासिल किया। बोर्ड परीक्षा में इस बार सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन रहा। इस विद्यालय के 10वीं के छात्र गौरव ने 94 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में 23वां स्थान और इसी विद्यालय के नरेंद्र सिंह चौहान ने 93.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 25वां स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल के शशांक शर्मा ने 90.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

----
आईआईटी करना चाहते हैं रोहित
विकासनगर। हाईस्कूल में 97 फीसदी अंक लाकर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले लखवाड़ कॉलोनी डाकपत्थर निवासी रोहित गुप्ता आगे चलकर आईआईटी करना चाहता है। सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल के छात्र रोहित तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। रोहित के मुताबिक उन्होंने नियमित रूप से हर रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई की। हालांकि, उन्हें इतने अच्छे अंक आने की उम्मीद नहीं थी। रोहित ने गणित में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रोहित के पिता राकेश कुमार सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। जबकि, मां सुनीता देवी गृहणी हैं। रोहित की इस सफलता से उसकी बड़ी बहने शिवानी गुप्ता और मोनिका गुप्ता बेहद खुश हैं। रोहित ने कहा कि इस सफलता के लिए उन्हें गुरुजनों के साथ ही बहनों का भी सहयोग मिला। रोहित के पिता राकेश कुमार बताते हैं कि वह मूल रूप से बादशाही बाग जिला सहारनपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सक्सेस मंत्र : जब मन हो तभी पढ़ें, एकाग्रता से पढ़ें और परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें।
----
रोहित के परिवार में कई प्रतिभाएं
लखवाड़ कॉलोनी डाकपत्थर निवासी राकेश कुमार के परिवार में कई बड़ी प्रतिभाएं हैं। बेटे रोहित ने इस बार हाईस्कूल में प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। जबकि, उनकी बेटी मोनिका ने वर्ष 2017 में हाईस्कूल में 93 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 14वां स्थान प्राप्त किया था। उनकी बड़ी बेटी शिवानी भी मेधावी हैं। उन्होंने पूर्व में हाईस्कूल में 91.6 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। राकेश कुमार ने कहा कि तीनों बच्चों ने उनका मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed