फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अधिशासी, सहायक व अवर अभियंता समेत चार को आरोप पत्र जारी

अधिशासी, सहायक व अवर अभियंता समेत चार को आरोप पत्र जारी

Fri, 31 May 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
अधिशासी, सहायक व अवर अभियंता समेत चार को आरोप पत्र जारी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कुमाऊं क्षेत्र के गदरपुर स्थित यशोदा इंडस्ट्रीज राइस मिल में लाखों की बिजली चोरी मामले में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता व लाइनमैन को आरोप पत्र जारी कर किया गया है। इस प्रकरण में पहले अधीक्षण अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें बहाल कर दिया गया।

बता दें, गदरपुर स्थित मेसर्स यशोदा इंडस्ट्रीज राइस मिल में अभियंताआें व कर्मचारियाें की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का मामला सामने आया था। मिल मालिक बिना वैध कनेक्शन के रात में बिजली चोरी कर मिल संचालित कर रहा था। यूपीसीएल की विजिलेंस टीम के छापा मारने पर प्रकरण उजागर हुआ। इसके बाद क्षेत्रीय अवर अभियंता महेंद्र कुमार, लाइनमैन उमेश कुमार व एसएचओ नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया। इसी प्रकरण में सचिव ऊर्जा राधिका झा के आदेश पर अधीक्षण अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया, अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी व एसडीओ गिरीशचंद्र आर्य को निलंबित कर दिया गया। तीनों अधिकारियों को मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। पूरे प्रकरण की जंाच निदेशक परिचालन अतुल कुमार अग्रवाल को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में अधीक्षण अभियंता नरेंद्र सिंह टोलिया की भूमिका नहीं होने की बात सामने आई। इसके चलते टोलिया को बहाल कर दिया गया। अब इस मामले में सभी आरोपियोें को नए सिरे से आरोप पत्र जारी किए गए हैं। मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि अधिशासी अभिंयता, सहायक व अवर अभियंता समेत चार को आरोप पत्र जारी किए गए हैं। सभी को 15 दिन के भीतर अपना जबाब देना होगा। सभी के जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed