फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूपीईएस के नाम रहा सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड

यूपीईएस के नाम रहा सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड

Fri, 31 May 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
यूपीईएस के नाम रहा सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आईएमए ब्लड बैंक ऑफ उत्तराखंड की ओर से 13वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को सर्वाधिक रक्तादान कराने वाली कॉलेज यूपीईएस को ‘सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड- 2019’ से नवाजा गया। इस अलावा अन्य चार कर्मचारियों को एम्पलॉई अवार्ड और प्रेसीडेंट ऐप्रिशिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

आईएमए ब्लड बैंक ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित 13वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसबीटीसी के निदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने दीप जलाकर किया। इससे पूर्व सर्वाधिक रक्तदान कराने वाली कॉलेज यूपीईएस को ‘सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड- 2019 ’ से नवाजा गया। इस अलावा सीनियर वीबीडी प्रमोटर एंड टीचर भारती बुधोरी शर्मा व लैब टेक्निीशियन सुधीर कुमार को बेस्ट एम्पलॉई अवार्ड और स्टाफ नर्स सरीता राठौर और लैब अटेंडेंट अंकित पाल को प्रेसीडेंट एप्रिशिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश गोयल, संयुक्त सचिव डॉ. एसएल गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. हरीश कोहली, जीबी सदस्य डॉ. बीएस जज, डॉ. अजय खन्ना, डॉ. एसएस असवाल, एसके गुप्ता, रजनीश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed