फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आपदा के दौरान ली जाए ड्रोन, सेटेलाइट फोन की मदद

आपदा के दौरान ली जाए ड्रोन, सेटेलाइट फोन की मदद

Tue, 28 May 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
आपदा के दौरान ली जाए ड्रोन, सेटेलाइट फोन की मदद
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मानसून की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आपदा से जुड़े विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि आपदा के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें। इसके अलावा आपदा के दौरान ड्रोन, वुडकटर, सैटेलाइट फोन आदि की भी मदद ली जाए। इसके अलावा उन्होंने सीमांत क्षेत्र चकराता तथा अन्य स्थानों पर मानसून पूर्व तीन माह का राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने विभिन्न उपकरणों, दवाइयों, खाद्य सामग्री के अलावा पेयजल, विद्युत जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करें। क्रोमिक जोन की पहचान व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगवाए जाएं। रिस्पना, बिंदाल, गौहरीमाफी तथा सौंग आदि नदियों में चैनलाइजिंग एवं सफाई की कार्य करने के साथ ही जाली, वायरक्रेट व पत्थरों की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा आपदा से जुडे़ विभागीय अधिकारियों को ‘सेफ दून’ एप को डाउनलोड कर आपदा की घटनाओं की बारे में जरूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी मसूरी गोविंद बिनवाल, उप जिलाधिकारी सदर कमलेश मेहता, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश प्रेमलाल, उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मी राज, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिखा रावत समेत लो.नि.वि, सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्थानीय निकाय आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed