फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रमोद के 153 रनों की पारी से कोलकाता की आसान जीत

प्रमोद के 153 रनों की पारी से कोलकाता की आसान जीत

Tue, 28 May 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रमोद के 153 रनों की पारी से कोलकाता की आसान जीत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गोल्ड कप में प्रमोद के शानदार 153 रनों के दम पर कोलकाता ने आयकर की टीम को 193 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। प्रमोद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों में 153 रनों की पारी खेली। दूसरे मुकाबले में एयर इंडिया ने मेजबान उत्तराखंड को छह विकेट से हराया।
रेंजर्स मैदान पर सोमवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में सात विकेट खोकर 374 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ओपनर नाजिम और आलोक ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 62 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। नाजिम ने 30 और आलोक ने 40 रन बनाए। इसके बाद तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे प्रमोद चंदेला ने 98 गेंदों में 14 चौकों व नौ छक्कों की मदद से 153 रनों की पारी खेली। सौरभ तिवारी ने 55 रन बनाकर उनका साथ दिया। अंतिम ओवरों में अतुल ने 17 गेंदों में 43 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। आयकर के एम. सुरेश और जे. कौशिक ने दो-दो विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयकर की पूरी टीम 31.4 ओवर में 181 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। जे. कौशिक ने सबसे अधिक 61, एम. प्रभु 31 और केएन गोपीनाथ 21 के अलावा अन्य बल्लेबाज बहुत देर विकेट पर नहीं टिक पाए। कोलकाता के अरुण, अतुल, राहुल और सुलतान ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

वहीं, तनुष क्रिकेट एकेडमी में खेले गए गोल्ड कप के दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.2 ओवर में 209 रन बनाए। विजय जेठी 57, सौरभ रावत 43 और मयंक मिश्रा 33 के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। एयर इंडिया के प्रशांत भट्ट व रोहन राठी ने तीन-तीन और यशजीत ने दो विकेट चटकाए। जवाब में एयर इंडिया ने 31.4 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। एकांश डोभाल ने 57, राजेश शर्मा ने 51, रजत भाटिया ने 44 और ललित यादव ने 39 रनों का सहयोग दिया। उत्तराखंड के मयंक मिश्रा ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed