फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   after three years jee advance paper is 372 marks

तीन साल बाद फिर 372 अंकों का हुआ जेईई एडवांस

Tue, 28 May 2019 09:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
after three years jee advance paper is 372 marks
जेईई एडवांस - फोटो : अमर उजाला
तीन साल के बाद फिर आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 372 अंकों की हुई। इससे पहले यह परीक्षा वर्ष 2016 में 372 अंकों की थी। परीक्षा में हर साल आईआईटी की ओर से सरप्राइज फैक्टर दिया जा रहा है। इस साल गणित के घुमावदार सवालों ने परीक्षार्थियों को मुश्किल में डाला।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में जेईई एडवांस 360 अंकों की हुई थी। वर्ष 2015 में इसे बढ़ाकर 504 अंक का कर दिया गया। वर्ष 2016 में जेईई एडवांस की परीक्षा 372 अंक, जबकि 2017 में 366 अंक की हुई। गत वर्ष पेपर 360 अंकों का था। इस बार परीक्षा फिर 372 अंक की थी। जेईई एडवांस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग से भी कुछ हद तक राहत रही। दरअसल, पेपर 1 व पेपर 2 में आईआईटी ने 14 प्रश्न मल्टीपल च्वाइस वाले दिए थे। गत वर्ष तक इनमें दो अंक की नेगेटिव मार्किंग होती थी। जबकि इस बार इसे एक अंक कर दिया गया। इस स्थिति में छात्रों को फायदा होगा और उनके दाखिले की राह प्रबल हो सकती है।
विज्ञापन


नहीं आए पैसेज आधारित प्रश्न
गत वर्ष जेईई एडवांस में पैसेज आधारित प्रश्न आए थे। इस साल इस पैटर्न की तैयारी करने वाले छात्रों को झटका लगा। परीक्षा में पैसेज आधारित प्रश्न नहीं आए। वहीं, अभ्यर्थियों की काबिलियत परखने के लिए ऐसे प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर दशमलव के बाद के दो अंकों तक सही था। गत वर्षों में आईआईटी ऐसे सवाल पूछता था, जिनमें इंटीजर टाइप उत्तर सही होता था। प्रवेश परीक्षा विशेषज्ञ डीके मिश्रा ने बताया कि इस बार अगर उत्तर 7.95 आया है तो आईआईटी यह जानना चाहता है कि कितने छात्रों ने सटीक व डेसिमल में जवाब दिया है। परीक्षा विशेषज्ञ वैभव राय ने बताया कि इस साल 165 अंक तक कटऑफ रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed