{"_id":"5ce700c0bdec22073e117d42","slug":"1558642931426-vikas-nagar-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए 26 युवा चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती प्रशिक्षण के लिए 26 युवा चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
यमुना फाउंडेशन की ओर से जौनसार बावर परगने सहित उत्तरकाशी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए बृहस्पतिवार को साहिया में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। शिविर में 120 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 26 युवाओं का चयन अल्मोड़ा में संचालित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ।
प्रशिक्षण दे रहे सेवानिवृत्त कर्नल राजीव रावत ने बताया कि सेना में शामिल होने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं में नैसर्गिक प्रतिभा होती है। लेकिन इन दिनों भर्ती प्रक्रिया में आ रहे बदलावों की जानकारी नहीं होने से अधिकांश युवा सेना में भर्ती होने से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने युवाओं को बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक तौर पर पुष्ट और स्वस्थ होने के साथ ही मानसिक तौर पर भी मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही भर्ती प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी मुहैया कराई। साथ ही बताया कि उत्तरकाशी, मोरी, लाखामंडल और त्यूनी के शिविरों में भी युवाओं का चयन किया गया है। सभी चयनित युवाओं को अल्मोड़ा में आयोजित होने वाले शिविर में प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती के लिए तैयार किया जाएगा।
इस दौरान ओम प्रकाश, बचन सिंह, पूरण सिंह रावत, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।