फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गृहक्षेत्र में भी नहीं चला प्रीतम का जादू

गृहक्षेत्र में भी नहीं चला प्रीतम का जादू

Fri, 24 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गृहक्षेत्र में भी नहीं चला प्रीतम का जादू
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह अपने गृहक्षेत्र चकराता में भी कोई जादू नहीं दिखा पाए। विधानसभा क्षेत्र चकराता में उन्हें भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह से मात्र 6258 वोट अधिक मिले हैं। वहीं, देशभर की तरह पछवादून में भी मोदी का जादू चला। क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी से 47238 मतों की बढ़त हासिल की है। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस से 32064 मत अधिक मिले हैं।
पछवादून की तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटें विकासनगर और सहसपुर भाजपा के कब्जे में हैं। जबकि, चकराता विधानसभा सीट कांग्रेस के पास है। चकराता से प्रीतम सिंह न सिर्फ क्षेत्रीय विधायक हैं, बल्कि यह उनका गृहक्षेत्र भी है। इस वजह से लोकसभा चुनाव में राजनीतिक जानकार यह मानकर चल रहे थे कि इसका असर क्षेत्र की तीनों विधानसभा सीटों पर देखने को मिलेगा, लेकिन चकराता को छोड़ दें तो विकासनगर और सहसपुर में कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त नहीं बना सके। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 21432 मतों की बढ़त मिली। इस विधानसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह को 46935 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 25503 मत मिले हैं।
विज्ञापन

----
तीनों सीटों पर किसे मिले कितने मत
भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
चकराता 15666 21924
विकासनगर 46935 25503
सहसपुर 69685 37621
----
मुन्ना चौहान और सहदेव ने दिलाई बढ़त
लोकसभा चुनाव में पछवादून से भाजपा के दोनों विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त दिलाई है। विकासनगर में भाजपा प्रत्याशी को 21432 और सहसपुर में 32064 की बढ़त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, जो जीत हुई है सरकार के कार्यों की जीत हुई है। केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों में विकास को गति दी है। -सहदेव पुंडीर, भाजपा विधायक सहसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed