फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रुझान में पिछड़ने पर सूना हुआ कांग्रेस भवन

रुझान में पिछड़ने पर सूना हुआ कांग्रेस भवन

Fri, 24 May 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
रुझान में पिछड़ने पर सूना हुआ कांग्रेस भवन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की मतगणना के पहले ही राउंड के रुझान में पिछड़ने के साथ ही कांग्रेसियों का उत्साह ठंडा पड़ने लगा। कांग्रेस भवन पहुंचे गिनती के पदाधिकारी एक-दो चरण की गिनती के बाद वहां से चलते बने। हालांकि महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा कुछ कार्यकर्ताओं के साथ दिनभर कार्यालय में जमे रहे।

बृहस्पतिवार को मतगणना शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित राजीव भवन पहुंच गए थे। पदाधिकारी लगातार अपनी जीत का दावा कर रहे थे। पदाधिकारियों को भी उम्मीद थी कि टिहरी और नैनीताल लोकसभा सीट पर वह जीत हासिल करेंगे, लेकिन पहले ही चरण की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशियों के पिछड़ने के बाद कार्यकर्ता मायूस होने लगे। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा कार्यकर्ताओं को हौसला देते रहे कि अभी तो मतगणना शुरू हुई है, लेकिन जब दूसरे और तीसरे दौर में भाजपा लगातार बढ़ने लगी तो मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-एक कर निकलने लगे। बाद में लालचंद शर्मा कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय में बैठकर परिणामों पर मंथन करते रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रत्याशी प्रीतम सिंह को अच्छे वोट पड़ने की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम एकदम उलट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed