{"_id":"5ce6fa68bdec2207382faf81","slug":"15586413074-dehradun-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव- व्यापारियों से बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव- व्यापारियों से बातचीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
लोक सभा चुनाव में धमाकेदार जीत से दून के व्यापारी भी खुश हैं। व्यापारियों का कहना है कि पीएम मोदी ने चुनाव से कुछ माह पहले व्यापारियों के हित में जो काम शुरू किए थे, वे आने वाले वक्त में और बेहतर होंगे। वहीं व्यापारियों ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में और राहत की उम्मीद जताई है।
---
केंद्र में लगातार दूसरी बार मोदी सरकार आने से व्यापारी वर्ग बेहद खुश है। खुश इसलिए भी है क्योंकि पीएम मोदी ने व्यापारियों के हित में जो काम शुरू किए थे, वे अब परवान चढ़ने लगे हैं। जीएसटी की प्रक्रिया सरल हो रही है। आयकर में भी लाभ दिया गया है। उम्मीद है कि आने वाली सरकार हमारी राह और आसान करेगी।
-विपिन नागलिया, अध्यक्ष, दून उद्योग व्यापार मंडल
---
इस जीत से सभी युवा व्यापारी बेहद खुश हैं। जितनी मजबूत सरकार आई है, उतना ही बेहतर अब आगे के परिणाम भी आएंगे। हमें उम्मीद है कि व्यापारियों के लिए जीएसटी की राह और आसान होगी।
विज्ञापन
-अनुज जैन, अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल
---
नई सरकार को सराफा मंडल की ओर से बधाई। हमें उम्मीद है कि नई सरकार देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर और काम करेगी। हमारे व्यापार और सुगम होंगे। कारोबारियों के लिए नई सरकार कुछ और बेहतर पॉलिसी लेकर आएगी। साथ ही सभी के बीच सद्भावना बढ़ेगी।
-सुनील मैसॉन, अध्यक्ष, सराफा मंडल
---
नई सरकार आने के बाद व्यापार में और तरक्की होगी। मजबूत सरकार कोई मजबूत नीति लेकर आएगी, जिससे हमारे व्यापार और आसान होंगे।
-सुनील नेगी, व्यापारी
---
पीएम मोदी की जोरदार जीत से हम बेहद खुश हैं। कारोबारियों के नजरिए से देखें तो यह जीत बेहद जरूरी थी।
-मनोज कापड़ी, व्यापारी