{"_id":"5ce6fa61bdec22073964faa4","slug":"155864130019-dehradun-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के अलावा सभी दल मतगणना स्थल से रहे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के अलावा सभी दल मतगणना स्थल से रहे दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मतगणना के दौरान भाजपा को छोड़कर तमाम राजनीतिक दलोें के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मतगणना केंद्र से दूरी बनाए रखी। विधानसभा चुनाव के दौरान मतगणना केंद्र में तमाम राजनीतिक दलों की हजारों की भीड़ रही, लेकिन लोकसभा चुनाव की मतगणना में सन्नाटा ही रहा।
आलम यह रहा कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक भी मतगणना केंद्र से नदारद रहे। हालांकि देर शाम टिहरी लोकसभा सीट की प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह व मसूरी विधायक गणेश जोशी अपने कुछ समर्थकों के साथ मतगणना केेंद्र पर पहुंचे। इसके अलावा कोई मंत्री, विधायक मतगणना केंद्र पर नहीं पहुंचा। मतगणना केंद्र पर पहुंचने के बजाए तमाम राजनीतिक दलोें के पदाधिकारी, कार्यकर्ता टीवी या फिर मोबाइल फोन के जरिए मतगणना की जानकारी लेते रहे। मतगणना केंद्र के भीतर केवल ड्यूटी करने वाले पदाधिकारी, कार्यकर्ता ही थे।
राजधानी की सड़कों पर भी रहा सन्नाटा
लोकसभा चुनाव की मतगणना के चलते राजधानी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर शहरियों के टीवी सेटों से चिपके होने की वजह से सड़कों से भीड़ गायब रही। आम दिनों में बेहत व्यस्त रहने वाले चौराहों मसलन महाराजा अग्रसेन चौक, सहारनपुर चौक, एस्लेहाल चौक, दिलाराम चौक, घंटाघर चौक, सर्वे चौक पर गिने चुने लोग ही दिखे।