फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रुद्रप्रयाग जिले में भाजपा को मिले 70.12 फीसदी मत

रुद्रप्रयाग जिले में भाजपा को मिले 70.12 फीसदी मत

Thu, 23 May 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले में भाजपा को मिले 70.12 फीसदी मत
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव में पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी को रुद्रप्रयाग जनपद में बंपर वोट मिला है। पार्टी को कुल वोटिंग का 70.12 फीसदी मत मिला है, जो रिकार्ड है। कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष खंडूडी सिर्फ 24.77 प्रतिशत वोट जुटा सके।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग जनपद में कुल एक लाख 86 हजार से अधिक मतदाताओं में से 1,09,155 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में दोनों विस क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने पहले राउंड से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को पहले राउंड में 3238 और कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 980 वोट मिले। जबकि केदारनाथ विस क्षेत्र में पहले राउंड में भाजपा को 2388 और कांग्रेस प्रत्याशी को 585 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी को मिली पहले राउंड की बढ़त आगे भी बढ़ती गई और 15वें राउंड तक यह कुल 49495 मतों तक पहुंच गई। इस प्रकार जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को कुल 76542 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को 27047 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। जनपद में अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों को सिर्फ लगभग चार प्रतिशत मत ही प्राप्त हो पाए।
विज्ञापन

नोटा को मिले 2180 वोट
रुद्रप्रयाग जनपद में कुल 2180 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। केदारनाथ में 946 और रुद्रप्रयाग में 1234 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed