{"_id":"5ce5ad70bdec22077725436f","slug":"155855606720-vikas-nagar-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें शिक्षक : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें शिक्षक : बीईओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
जैन बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को जैव विविधता दिवस पर ब्लॉक के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंस्पायर अवार्ड और विभागीय कार्यों की जानकारी देने के साथ ही खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने प्रधानाचार्यों से छात्र-छात्राओं को जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने आसपास की जैव विविधता की जानकारी दी जानी चाहिए। इससे छात्र पेड़-पौधों के महत्व को समझेंगे और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित होंगे। बीईओ ने कहा कि पेड़ पौधों के संरक्षण के साथ ही जल संरक्षण जरूरी है। छात्रों को वर्षा जल संरक्षण की जानकारी भी मुहैया कराई जानी चाहिए, जिससे बारिश के पानी का सदुपयोग हो सके। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक सुधीर कांति ने शिक्षकों को भारत सरकार की ओर से लागू की गई इंस्पायर अवार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक छात्र को उसकी कल्पनाशीलता और सृजन क्षमता के अनुसार स्थानीय संसाधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
राजकीय हाई स्कूल मदर्सू के प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल ने विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इन दिनों यू डायस के साथ ही शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों से अनिवार्य और अनुरोध के आधार पर तबादलों के आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन प्रपत्र भरने में प्रधानाचार्य को प्रत्येक शिक्षक का सहयोग करना होगा, जिससे कि उनके आवेदनों में कोई त्रुटि न रहे। बैठक में मिशन कोशिश, इंग्लिश स्पीकिंग डे, प्रतिभा दिवस की जानकारी भी दी गई। इस दौरान सुषमा सिंह, विजय द्विवेदी, रचना गुप्ता, सुदर्शन खंडूड़ी, एलपी सिंह, रणवीर सिंह चौहान, रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
पांच शिक्षकों का हुआ सम्मान
राज्य इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम में गत वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ब्लॉक के पांच शिक्षकों को निदेशालय की ओर से सम्मानित किया गया, जिन्हें बीईओ ने प्रशस्ति पत्र दिए। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सुधीर कांति, रेणुका बलूनी, प्रीति जैन, लक्ष्मी सिंह एवं रंजीता पंवार शामिल हैं।